केराकत CO कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल को लेकर चर्चाएं तेज


जौनपुर। जनपद के केराकत क्षेत्र में CO कार्यालय में तैनात एक हेड कांस्टेबल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि उक्त हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार पिछले करीब तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, संबंधित हेड कांस्टेबल पूर्व में वाराणसी जनपद में भी कार्यालय स्तर पर ही तैनात रहे हैं। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि वे स्वयं को अधिकारियों का करीबी बताते हैं और कहते हैं कि उन्हें उच्चाधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।
हालांकि, इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर विभागीय स्तर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
फिलहाल यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यदि इसमें कोई ठोस शिकायत या साक्ष्य सामने आते हैं, तो विभागीय जांच की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights