एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का झांसा देकर मोटी रकम वसूलते थे। लंबे समय से यह गिरोह सक्रिय था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।