प्रयागराज हनीट्रैप पर हाईकोर्ट सख्त, कहा— रोक नहीं लगी तो सभ्य समाज में रहना होगा मुश्किल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हनीट्रैप मामलों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि यदि इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो सभ्य समाज में रहना मुश्किल हो जाएगा।
यह टिप्पणी न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान की। कोर्ट ने मेरठ जोन में सक्रिय कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेल गिरोह की जांच के लिए आईजी को निर्देश दिए हैं।
👉 कोर्ट के अहम निर्देश:
मेरठ जोन के आईजी को पूरे क्षेत्र में जांच के आदेश
सभी जिला पुलिस प्रमुखों को सतर्क रहने के निर्देश
संगठित गिरोहों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा
पूरे प्रदेश में ऐसे नेटवर्क की पड़ताल के निर्देश
कोर्ट ने यह भी कहा कि यह पता लगाया जाए कि कहीं ऐसे गिरोह महिलाओं का इस्तेमाल कर निर्दोष लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल तो नहीं कर रहे हैं।
📌 आदेश की प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव (गृह) और अन्य संबंधित अधिकारियों को तत्काल भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदेशभर में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।