DM ने किया आकस्मिक निरीक्षण 🟩 71.48 मीटर लंबे सेतु से नगेसरा क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत


जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तहसील मड़ियाहूं क्षेत्र अंतर्गत बसुही नदी पर नव निर्मित पुल का आकस्मिक निरीक्षण किया।
यह पुल नगेसरा-पुरेल्ला गांव के मध्य नगेसरा घाट पर बसुही नदी पर बनाया गया है। परियोजना के अंतर्गत मुख्य सेतु के साथ-साथ पहुँच मार्ग, अतिरिक्त पहुँच मार्ग और आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य भी शामिल किए गए हैं।
पुल की कुल लंबाई 71.48 मीटर है, जबकि इसकी निर्माण लागत लगभग 1130 लाख रुपये बताई गई है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा कराया जा रहा है। इस पुल के निर्माण कार्य की भी लगातार निगरानी की गई, जो अब पूर्ण हो चुका है।
उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से विशेष रूप से बरसात के मौसम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
यह परियोजना उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित की गई है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights