जौनपुर में धारदार हथियारों से हमला, युवक गंभीर; वाराणसी रेफर


जौनपुर: जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ले में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे इलाके में अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया।
तलवार, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से किया हमला
तूतीपुर मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय करन बिंद ने बताया कि वह अपने मित्र हर्ष अग्रवाल के साथ मुफ्ती मोहल्ला की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोप है कि लखन बिंद, कार्तिक बिंद और उनके साथियों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने तलवार, चाकू, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर
घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
इलाके में तनाव, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुरानी रंजिश को हमले की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights