महराजगंज पुलिस कार्यालय में कार्यरत कर्मी का ARO परीक्षा में चयन, एसपी ने किया सम्मानित

महराजगंज। जनपद महराजगंज के पुलिस कार्यालय में e-office सेल में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी (ASI) श्री राम चौहान का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा वर्ष 2023 में चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शक्ति मोहन अवस्थी (पुलिस अधीक्षक, महराजगंज) ने श्री राम चौहान को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री राम चौहान ने e-office सेल में अपनी सेवा के दौरान डिजिटल फाइलिंग सिस्टम के सुचारू संचालन, तकनीकी सहायता प्रदान करने एवं ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि श्री राम चौहान की मेहनत, लगन और समर्पण अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका यह चयन दर्शाता है कि निरंतर प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
#UPPolice #Success