संकट मोचन संगीत समारोह में शामिल होंगे भूपेंद्र अस्थाना”

प्रेस विज्ञप्ति-
“संकट मोचन संगीत समारोह में शामिल होंगे भूपेंद्र अस्थाना


103वा संकट मोचन संगीत समारोह में कला, साहित्य और अध्यात्म का अद्वितीय संगम।
लखनऊ, 8 अप्रैल 2026, संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी द्वारा आयोजित 103वाँ प्रसिद्ध संकट मोचन संगीत समारोह 6 से 11 अप्रैल 2026 तक भक्ति, संगीत और सृजन की दिव्य छटा के साथ संपन्न हो रहा है। यह आयोजन संगीत के साथ-साथ अध्यात्म, साहित्य और ललित कलाओं के समन्वय का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक मंच बन चुका है। समारोह के वर्तमान महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र एवं प्रो. डॉ. विजय नाथ मिश्र सहित समस्त आयोजन मंडल द्वारा इस भव्य आयोजन का सफल संचालन किया जा रहा है।
यह समारोह भारतीय सांस्कृतिक परंपरा, कला और अध्यात्म के समन्वित स्वरूप को सशक्त रूप में प्रस्तुत करता है। समारोह में देशभर से सैकड़ों की संख्या में कलाकार, चित्रकार और साहित्यकार सहभागिता कर रहे हैं। विविध विधाओं की प्रस्तुतियाँ दर्शकों को एक साथ आध्यात्मिक और कलात्मक अनुभव प्रदान कर रही हैं।
वर्ष 2014 से इस आयोजन में चित्रकला एवं मूर्तिकला को भी विशेष रूप से जोड़ा गया है। इसी क्रम में इस वर्ष चित्रकला एवं मूर्तिकला कार्यशालाएँ, प्रदर्शनी तथा कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिसमें बनारस सहित विभिन्न राज्यों से आए कलाकार भाग ले रहे हैं।
लखनऊ से कलाकार, क्यूरेटर एवं कला लेखक भूपेंद्र कुमार अस्थाना को भी इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। वे 9 से 11 अप्रैल तक आयोजित कला कार्यशाला में सहभागिता करते हुए अपनी एक रेखांकन आधारित कृति पूर्ण करेंगे।
इस समारोह में भूपेंद्र अस्थाना के अतिरिक्त अनेक प्रतिभागी कलाकार,कला समीक्षक एवं समन्वयक के रूप में— राजेंद्र शर्मा, सुलेमान, सुभो सरकार, आलोक राय, जयंत सिंह, राजेश कुमार, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, मनीष खत्री, प्रवीण पटेल, प्रो. उत्तमा दीक्षित, डॉ. संजय कुमार सिंह, राजीब लोचन साहू, डॉ. सुरेश जांगिड़, मानती शर्मा, रविशंकर, अक्षत कुमार सिंह, पवन चौरसिया, जय गुप्ता, आशीष राय एवं अंकिता जायसवाल—प्रमुख रूप से शामिल हैं।
यह आयोजन संगीत, कला और साहित्य के समन्वय के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहा है।

अनिकेत शिक्षण-प्रशिक्षण सेवा संस्थान में आपका स्वागत है बेटा-बेटी की शादी में अनुदान के लिए संपर्क करें9919665508

 

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights