वाराणसी के मालवीय ब्रिज से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, NDRF ने बचाई जान


वाराणसी। शहर के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित मालवीय ब्रिज पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अचानक पुल पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान युवक ने एक जवान को थप्पड़ भी मार दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
कुछ देर तक चले इस घटनाक्रम के बाद युवक ने अचानक गंगा नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, NDRF के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights