महाकुंभ से वायरल हुई नाबालिग की शादी का मामला, जांच तेज

प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वायरल हुई 16 वर्षीय मोनालिसा भोसले का मामला अब गंभीर कानूनी मोड़ ले चुका है।
National Commission for Scheduled Tribes (NCST) की जांच में अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर यह पुष्टि हुई कि लड़की की जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 है, यानी वह नाबालिग है।
आरोप है कि फरमान खान नामक युवक ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर 11 मार्च 2026 को उससे शादी की। इस मामले में महेश्वर थाने में आरोपी के खिलाफ POCSO Act और SC/ST Act के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए NCST ने मध्य प्रदेश और केरल के DGP को दिल्ली तलब किया है। जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या यह मामला किसी बड़े रैकेट से जुड़ा हुआ है, जिसमें नाबालिगों को फिल्मों या अन्य लालच देकर फंसाया जाता है।
👉 यह घटना नाबालिगों की सुरक्षा, पहचान सत्यापन और मानव तस्करी जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।