मऊ: सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत


Mau जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह के पास हुई, जहां बाइक सवार तीन लोग किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
👉 पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।