आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज, देशभर में शोक की लहर

मुंबई : दिग्गज पार्श्व गायिका Asha Bhosle का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे Shivaji Park में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका रविवार को Breach Candy Hospital में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
सुबह से ही उनके मुंबई स्थित आवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई। दोपहर तक अंतिम दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा, जिसके बाद अंतिम यात्रा शिवाजी पार्क के लिए रवाना होगी। शव वाहन को सफेद फूलों से सजाया गया है।
राजकीय सम्मान के साथ विदाई
करीब आठ दशक लंबे संगीत करियर में आशा भोसले ने 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित 100 से अधिक सम्मान हासिल किए। उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज
फिल्म निर्माता Rakesh Roshan, अभिनेता Neil Nitin Mukesh अपने पिता Nitin Mukesh के साथ अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
वहीं Uddhav Thackeray, Supriya Sule सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व क्रिकेटर Sachin Tendulkar अपनी पत्नी Anjali Tendulkar के साथ पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाते हुए भावुक नजर आए।
देशभर में शोक की लहर
प्रधानमंत्री Narendra Modi, अभिनेता Shah Rukh Khan और Hema Malini समेत कई हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक बताते हुए कहा कि उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
परिवार की अपील
आशा भोसले के बेटे Anand Bhosle ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए आ सकते हैं, लेकिन अंतिम संस्कार के समय भीड़ से बचने के लिए सीमित संख्या में ही श्मशान स्थल पहुंचें।
आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी मधुर आवाज और अमर गीत हमेशा श्रोताओं के दिलों में गूंजते रहेंगे।