अंबेडकर जयंती पर जौनपुर में शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद

जौनपुर: भारत रत्न B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को जनपद में सभी प्रकार की शराब की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह ने समस्त थोक एवं फुटकर अनुज्ञापियों को निर्देश जारी किए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार, संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा-59 के तहत विशेष अवसरों पर दुकानों का बंद रहना अनिवार्य है। इसी के तहत जनपद की देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, भांग, ताड़ी की दुकानें, सीएल-02, एफएल-02/2बी, मॉडल शॉप तथा बार सहित सभी आबकारी प्रतिष्ठान इस दिन बंद रहेंगे।
उन्होंने सभी संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया है कि वे पूर्व वर्षों की भांति इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि इस बंदी के लिए नियमानुसार किसी प्रकार का प्रतिफल देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights