Deputy CM ने CM की तस्वीर हटाई, तो CM डिप्टी CM को नहीं हटा सकते?” — अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा तंज
“
सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav आज सुल्तानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की Yogi Adityanath सरकार पर जोरदार हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा कि “हमारे मुख्यमंत्री जी बहुत घबराए हुए हैं।” उन्होंने एक डिप्टी सीएम के इंटरव्यू का हवाला देते हुए तंज कसा कि, “अभी मैं एक डिप्टी सीएम साहब का इंटरव्यू देख रहा था। मुख्यमंत्री जी की तस्वीर पहले ही हटा दी गई। सोचिए, डिप्टी सीएम ने सीएम की तस्वीर हटा दी और सीएम डिप्टी सीएम को नहीं हटा सकते?”
उन्होंने आगे कहा कि डिप्टी सीएम द्वारा ‘दीदी-दीदी’ कहे जाने पर भी टिप्पणी करते हुए सवाल उठाया कि आखिर तस्वीर कहां है मुख्यमंत्री की।
पंचायत चुनाव पर बयान
पंचायत चुनाव को लेकर सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीण मतदाताओं से कहा कि “प्रधानी की तैयारी अभी छोड़ दीजिए, पहले सरकार हटाइए फिर तैयारी करिए।” इस दौरान उन्होंने Om Prakash Rajbhar का भी जिक्र किया।
सुल्तानपुर में दिए गए इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई