अमेठी में अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, नोएडा घटना को लेकर उठाए सवाल


अमेठी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई और बेरोजगारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि “अन्याय महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर हो रहा है। नोएडा में जो हुआ, उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की है।” अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि मजदूरों की मांगों पर सरकार ने सुनवाई क्यों नहीं की।
उन्होंने आगे कहा कि जब अन्य राज्यों में मजदूरों का वेतन बढ़ चुका है तो उत्तर प्रदेश की सरकार पीछे क्यों है।
अखिलेश यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है और सत्तापक्ष की ओर से प्रतिक्रिया आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights