आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने 3 महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किए पदाधिकारी

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने 3 महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किए पदाधिकारी

 

जौनपुर:  आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने कहा कि आम जनता तक पहुंचने की कोशिश में जुटी आम आदमी पार्टी अब दिल्ली व पंजाब के केजरीवाल मॉडल को बताने के लिए अपनी तैयारी तेज कर रही हैं।

           पार्टी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक में आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के नेतृत्व में तीन महत्वपूर्ण पदों के पदाधिकारी नियुक्त किए गए।

दिलीप को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, एवं अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार यादव को विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद, तथा यूथ विंग के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पद

विवेक कुमार सिंह उर्फ सोनू को यूथ विंग के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

          नव नियुक्त पदाधिकारियों को आम आदमी पार्टी जौनपुर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई व शुभकामनाएं के संदेश दिए गए।

उपरोक्त जानकारी आम आदमी पार्टी जौनपुर जिला मीडिया प्रभारी, अतुल कुमार तिवारी द्वारा दी गई।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights