8 लाख की घूस लेते थानाधिकारी और कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

उदयपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मांडवा थाने के थानाधिकारी निर्मल खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, यह रिश्वत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में चार लोगों को आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी गई थी।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले 20 लाख रुपये की मांग की थी, जिसके बाद सौदेबाजी के दौरान 8 लाख रुपये पर सहमति बनी।
ACB की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की आगे जांच जारी है।
इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम में बढ़ती घूसखोरी और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।