चंद्रयान 3 की सफलता पर पाकिस्तान-इजराइल और नासा ने दी जबरदस्त बधाई

*खबर विशेष*

 

चंद्रयान 3 की सफलता पर पाकिस्तान-इजराइल और नासा ने दी जबरदस्त बधाई

 

ब्रिटिश हाइकमिश्नर ने हिंदी में लिखा- वर्ल्ड के लिए यह बड़ा मूमेंट

 

भारत का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो चुका है और लैंडर विक्रम ने चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। इसके बाद पूरी दुनिया से भारत को बधाईयां मिल रही हैं।

 

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया है, जिसे आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं कर सका। जी हां, भारत ने चंद्रमा के सबसे जटिल दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने में सफलता दर्ज की है। इस उपलब्धि के बाद दुनियाभर से भारत को बधाईयां मिल रही हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो सहित देश के 140 करोड़ लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

 

*पाकिस्तान के फवाद चौधरी ने क्या कहा*

 

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भारत की सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा चंद्रमा पर चंद्रयान 3 के उतरने से इसरो के लिए बहुत बड़ा क्षण है। मैं इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ के साथ कई युवा वैज्ञानिकों को इस क्षण का जश्न मनाते हुए देख रहा हूं। केवल सपनों वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है… शुभकामनाएं।

 

*यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने क्या कहा*

 

यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने भारत की सफलता पर एक्स किया और लिखा कि चंद्रयान टीम और इसरो को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बधाई। स्पेस एजेंसी ने हाथ जोड़ने का इमोजी शेयर कर भारत की सफलता को सलाम किया। वहीं यूरोपियन स्पेस एजेंसी के डायरेक्टर जनरल जोसेफ एशेचर ने कहा कि विश्वसनीय, इसरो, चंद्रयान-3 और भारत के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

 

*इजराइल के एंबेसडर नाओर गिलोन*

 

इजराइल के एंबेसडर नाओर गिलोन ने कहा कि इसरो और भारत को हृदय से बधाई। चंद्रयान-3 की यह उपलब्धि इसलिए भी अतुलनीय है क्योंकि चंद्रमा के साउथ पोल पर अभी तक कोई दूसरा देश नहीं पहुंच सका था। आपकी यह कामयाबी हम सभी चंद्रमा को और गहराई से जानने के लिए प्रेरित करेगी।

 

*एलेक्स एलिस ने हिंदी में लिखा बधाई*

 

ब्रिटिश हाइकमिश्नर टू इंडिया एलेक्स एलिस ने हिंदी में बधाई लिखकर भारत को गौरवान्वित किया है। उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड के लिए बहुत बड़ा मोमेंट है।

 

*नासा ने दी जबरदस्त बधाई*

 

नासा के वेरिफिकेशन एडमिनिस्ट्रेट बिल नेल्शन ने लिखा कि बधाई हो इसरो आपकी सफल चंद्रयान-3 दक्षिणी ध्रुव लैंडिंग पर! और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर #भारत को बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है!

 

*नेपाल के विदेश मंत्री की बधाई*

 

नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सौद ने लिखा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट-लैंडिंग के लिए भारत को हार्दिक बधाई! यह न केवल हमारे भारतीय मित्रों के लिए राष्ट्रीय गौरव का क्षण है, बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी की प्रगति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है। जो अंततः हमारे जीवन को बेहतर बनाने में योगदान देगा।

 

*ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी*

 

ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी के हेड एनरिको पालेर्मो ने लिखा कि इतिहास बन चुका है। इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। उन्होंने इसरो टीम को भी बधाई दी है।

 

*मालदीव के विदेश मंत्री की बधाई*

 

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने लिखा कि भारत ने रचा इतिहास! दक्षिण एशियाई राष्ट्र और पड़ोसी के रूप में हमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास #Chandrayaan3 की सफल लैंडिंग पर गर्व है। यह पूरी मानवता के लिए एक सफलता है! अन्वेषण के नए क्षेत्रों के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं। बधाई हो #भारत। बधाई हो प्रधानमंत्री जी @नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री @DrSजयशंकर और वैज्ञानिकों पर गर्व है।

 

कान्ति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरा मैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights