मनबढ दबंगों का कहर,
बरातियों पर कहर बनकर बरसे दबंग, जमकर चले ईट पत्थर लाठी डंडे,
जौनपुर। जफराबाद थाना अंतर्गत बसीरपुर गांव के परदेशी नामक व्यक्ति की बेटी का विवाह नगर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चौकीपुर चौकियां धाम के व्यक्ति महेन्द्र के पुत्र सूरज से दिनांक 25/11/2022 को होना तय था,
जिसके फलस्वरूप 25 नवम्बर को बसीरपुर गांव में सूरज की बरात पहुँची जहाँ द्वारचार की प्रक्रिया के दौरान लगभग 9 बजे रात्रि डीजे के साथ रथ पर बाजा बज रहा था कि अचानक किसी कारणवश डीजे बजना बन्द हो गया। जिसके बाद बरातियों में से कुछ लोगों ने डीजे वाले से पूछा कि डीजे क्यों बंद हुआ, बरातियों का इतना पूछना ही कि इतने में सोनू व मोनू पुत्रगण राजबहादुर व रामू पुत्र अज्ञात निवासी नेवादा थाना जफराबाद के साथ आलू पुत्र मोती ग्राम बशीरपुर थाना जफराबाद जिनके साथ कुछ आठ दस की संख्या में अज्ञात लोगों ने हाथ में लाठी-डण्डा व सरिया लेकर बरातियों पर कहर बनकर टूट पड़े। जिसके बाद उक्त दबंगों ने बरात आए बरातियों की आधा दर्जन गाड़ियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करते हुए मौके से फरार हो गए।
दूल्हे पक्ष द्वारा थाने में दिए गए तहरीर के मुताबिक दबंगों द्वारा बरातियों की वाहनों में तोड़फोड़ में स्कार्पियो, बोलोरो, स्विफ्ट डीजायर, दो टाटा मैजिक वाहन व एक सैमसंग का मोबाईल फोन तोड़ा गया। जिसमें कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 40 हजार का नुकसान हुआ है। वही बरात गए कुछ लोगों को गम्भीर चोटें भी आयी हैं।
दूल्हे पक्ष द्वारा दिए गए तहरीर में बताया गया कि डीजे संचालक रामू का बशीरपुर में ननिहाल होने की वजह से उपरोक्त दबंगों को बुलाकर मारपीट कर आर्थिक व शारिरीक क्षति पहुचायी गई है। दबंगों द्वारा बरातियों के साथ मारपीट व वाहनों को तोड़फोड़ के बाद बरातियों में दहशत का माहौल कायम हो गया, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दिया गया, सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने देर रात विवाह कराते हुए अपनी मौजूदगी में विदाई कराया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने 26 नवम्बर को उक्त मनबढं दबंगों पर कठोर कार्यवाही हेतु जफराबाद थाना प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया। अब देखना यह है कि क्या दबंगों की दबंगई पर थाना पुलिस किस प्रकार और कब कार्यवाही करती हैं।