जौनपुर ब्रेकिंग धान की बुआई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत, गांव में शोक


जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के सराय दुर्गादास (नखतपुर) गांव में धान की बुआई करने गए एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामलाल गौतम (41) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामलाल गौतम खेत में धान की बुआई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि खेत में लगी झटका मशीन में प्रवाहित करंट के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights