जालसाजी के मुकदमे में वांछित पांच आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए


जौनपुर। बदलापुर थाना पुलिस ने जालसाजी एवं धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना बदलापुर में दर्ज मुकदमा संख्या 295/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही थी। क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष फूलचंद पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में आनन्द कुमार निषाद निवासी डेहुआ थाना सिंगरामऊ (जौनपुर), किरन वर्मा एवं नेहा वर्मा निवासी पैगापुर थाना कंधई (प्रतापगढ़), मुन्ना लाल वर्मा निवासी नरसिंहपुर थाना कंधई (प्रतापगढ़) तथा लक्ष्मीकांत प्रजापति निवासी जमखुरी थाना लम्भुआ (सुल्तानपुर) शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल हृदयनारायण, कांस्टेबल शिवम, महिला कांस्टेबल चांदनी शर्मा, पूजा राजपूत एवं शशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights