शक्ति वंदन के तहत छात्राओं की भव्य पदयात्रा आयोजित चंदवक/डोभी (जौनपुर)।





श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोभी में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे मार्ग में जोश व उत्साह का प्रदर्शन किया।
पदयात्रा का शुभारंभ डॉ. विजय प्रताप सिंह स्वर्ण जयंती परिसर से हुआ, जो तराव मोड़ और लेवरुआ होते हुए महाविद्यालय के मुख्य परिसर तक पहुँची। इस दौरान छात्राओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष (बी.एड.) डॉ. डी.पी. सिंह, समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर सरिता सिंह, बी.एड. विभाग के डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार पांडे, डॉ. राहुल पटेल (शारीरिक शिक्षा) सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, जागरूकता फैलाना और नारी सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना रहा।