बीजेपी बूथ अध्यक्ष के कथित एनकाउंटर पर बवाल, MLC ने उठाए सवाल 📍 आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)


आजमगढ़ में बीजेपी बूथ अध्यक्ष के कथित एनकाउंटर को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस मामले में बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि उन्होंने फोन पर यूपी के एसीएस होम संजय प्रसाद से बातचीत कर कहा कि पुलिस ने बीजेपी बूथ अध्यक्ष का फर्जी एनकाउंटर किया है।
एमएलसी ने मांग की है कि इस एनकाउंटर में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights