“जौनपुर के चंदवक, ग्राम हरिहरपुर क्षेत्र में गाटा संख्या को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जमीन पर गलत तरीके से कब्जा किया जा रहा है और सीमांकन में भी गड़बड़ी की जा रही है। इतना ही नहीं, नियमों के विरुद्ध निर्माण कार्य होने की भी बात कही गई है।
पीड़ित का कहना है कि पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जमीन का सही सीमांकन कराया जाए और अवैध कब्जा हटाया जाए।
फिलहाल, प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है।”