स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, लेटकर किया जाम

अमरोहा:
बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में अमरोहा में लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। विरोध कर रहे लोगों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी के चलते बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
फिलहाल प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।