सुविधाओं को लेकर रेल यात्रियों ने किया प्रदर्षन

सुविधाओं को लेकर रेल यात्रियों ने किया प्रदर्षन

जौनपुर। जज सिंह अन्ना के साथ रेल यात्रियों ने जौनपुर से चलकर प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के मड़ियाहूं पहुंचने पर अपना रोष जाहिर किया और कहा कि 100वर्षाे तक 6ः30बजे मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन पहुचती थी।

आंदोलन कारियों द्वारा 15 नवंबर को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन करेंगे, आंन्दोलन कारियों ने कहा कि हमारी मांग जायज है हम चाहते हैं कि सुहेलदेव एक्सप्रेस का ठहराव मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर किया जाए क्योंकि मड़ियाहू रेलवे स्टेशन पर एक बोगी रेलयात्री टिकट लेकर दिल्ली जाने को प्रतिदिन तैयार है और प्रयागराज संगम से चलकर जौनपुर जाने वाली पैसेंजर की समय सारणी में बदलाव चाहते हैं, यात्रियों का कहना है कि करोना संकट बाद जौनपुर पैसेंजर ट्रेन सुबह 7रू00 बजे से चलाई गई हम रेलयात्री चाहते हैं कि 100 वर्ष पहले जो समय निर्धारित था 5रू20 बजे जौनपुर से चलाई जाए और दोनों पैसेंजर ट्रेनों का क्रसिगं जंघई जंक्शन पर हो और 9ः30 बजे तक प्रयागराज पहुंचे और प्रयागराज से जौनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की समय सारणी में बदलाव चाहते हैं।

उनका कहना है कि प्रयागराज से 17ः40 बजे पर प्रयागराज जौनपुर पैसेंजर ट्रेन को प्रयागराज से चलाए यह ट्रेन मड़ियाहूं 11 बजे रात के बाद 2 बजे रात तक पहुंचती है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रेल यात्रियों को जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

रेल यात्रियों की मांग है कि मडियाहू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को तत्काल बनाया जाए और मड़ियाहू रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण किया जाए प्लेटफार्म नंबर 2 का निर्माण तत्काल कराया जाए।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights