चंदौली में तत्कालीन ASP से भिड़े इंस्पेक्टर अंगद तिवारी को सोनभद्र में मिला प्रशस्ति पत्र बेहतर पुलिसिंग और सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किए गए इंस्पेक्टर, पुराने विवाद के बाद फिर चर्चा में आया नाम

सोनभद्र। चंदौली में तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनंत चंद्रशेखर से कथित तौर पर विवाद को लेकर चर्चा में आए इंस्पेक्टर अंगद तिवारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोनभद्र में उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इंस्पेक्टर अंगद तिवारी को यह सम्मान पुलिस विभाग में किए गए उल्लेखनीय कार्य और बेहतर पुलिसिंग के लिए दिया गया। प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद पुलिस विभाग में उनके कार्य की चर्चा शुरू हो गई है।
गौरतलब है कि चंदौली में तैनाती के दौरान तत्कालीन ASP अनंत चंद्रशेखर के साथ कथित विवाद के चलते इंस्पेक्टर अंगद तिवारी का नाम काफी चर्चा में आया था। अब सोनभद्र में विभागीय कार्य के लिए मिले सम्मान ने उनके नाम को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।