पीएम Narendra Modi का देश को संबोधन,

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण बिल को संसद में पारित न करा पाने पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल एक महत्वपूर्ण विषय था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसे पास नहीं कराया जा सका।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की सभी महिलाओं से माफी मांगते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे को भविष्य में फिर से प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
👉 बयान के बाद सियासी हलचल तेज,
प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, जबकि सत्तापक्ष इसे एक ईमानदार स्वीकारोक्ति बता रहा है।