सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने अनवारूल हक गुड्डू, जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इक़बाल कादरी ने जौनपुर के वरिष्ठ सपा नेता अनवारूल हक गुड्डू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
इस मनोनयन की सूचना मिलते ही जनपद में सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जौनपुर आगमन पर सपा जिला कार्यालय, सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। समारोह के दौरान राकेश मौर्य ने सर्वप्रथम अनवारूल हक गुड्डू को बुके व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उनका जोरदार स्वागत किया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे। साथ ही शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि अनवारूल हक गुड्डू लंबे समय से पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं और नई जिम्मेदारी के साथ उनकी भूमिका और प्रभाव पूरे प्रदेश व देश में बढ़ेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, सुशील दुबे, कलीम अहमद, हीरालाल विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी, डॉ. सरफराज खान, शकील अहमद, उषा जायसवाल, डॉ. शबनम नाज सहित कई नेताओं ने संबोधित कर उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम में श्रवण जायसवाल, अशफाक मंसूरी, अकरम मंसूरी, तबरेज, शकील मुमताज, शाहिद मंसूरी, राजा नवाब, फैज़ अहमद, पूनम यादव, पिंकी गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।