साइकिल बनी सपनों की रफ्तार: धर्मा देवी महाविद्यालय में 108 छात्रों को मिली सौगात


जौनपुर। जनपद के धर्मा देवी महाविद्यालय, बेलपार (उटरू कला, बक्शा) में शनिवार को एक विशेष समारोह के तहत 108 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। यह आयोजन समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास यादव (प्रबंधक) के विशेष प्रयास से एक NGO के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रबंधक विकास यादव ने मुख्य अतिथि का बुके व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि साइकिल छात्रों के लिए केवल एक साधन नहीं, बल्कि उनके सपनों को रफ्तार देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से पैदल आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा शिक्षा की राह को आसान बनाएगी और वे अधिक ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित कर सकेंगे।
उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे साइकिल को आगे बढ़ाने के लिए पैडल मारना पड़ता है, वैसे ही जीवन में सफलता के लिए निरंतर परिश्रम जरूरी है। उन्होंने छात्रों से आत्मनिर्भर बनने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
साइकिल प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रशासन के साथ रोहित यादव, मंगला यादव, सौरभ द्विवेदी, प्रदीप विश्वकर्मा, रविंद्र मौर्य, अरुण यादव (प्रधान, उटरू कला) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में महाविद्यालय के प्रबंधक विकास यादव ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights