उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में महिला से गैंगरेप का आरोप, मौलवी समेत दो पर केस दर्ज


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने मौलवी और एक युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। पीड़िता के अनुसार, 15 अप्रैल को गांव के ही एक युवक ने उसके बीमार बेटे को झाड़-फूंक कराने की सलाह दी। इसके बाद वह महिला और उसके बेटे को बाइक से सीडकी गांव स्थित एक मस्जिद में ले गया।
महिला का आरोप है कि वहां मौजूद मौलवी ने उसे ताबीज मिला पानी पिलाया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी हुई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो और फोटो भी बनाए।
इस मामले में पीड़िता ने अभिनंदन सिंह को शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights