बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस हादसा, 22 लोगों की मौत; कई घायल


उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 22 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
अधिकारियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे रामनगर क्षेत्र में एक पहाड़ी सड़क के खतरनाक मोड़ पर हुआ, जहां रामनगर से उधमपुर जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को घटनास्थल से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बातचीत में इस दुखद घटना की पुष्टि हुई है। हादसा कनोट गांव के पास हुआ।
उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी व्यवस्था की जा रही है।
प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, जबकि राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights