अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर आज, क्या बनेगी सहमति?

मिडिल ईस्ट में जारी सीजफायर के बीच अमेरिका और ईरान के बीच आज दूसरे दौर की अहम बातचीत होने जा रही है। यह वार्ता इस्लामाबाद में आयोजित की जा रही है।
दोनों देशों के बीच यह बातचीत क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के उद्देश्य से हो रही है। पहले दौर की चर्चा के बाद यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस वार्ता में सकारात्मक परिणाम निकलता है, तो मिडिल ईस्ट में तनाव कम हो सकता है।