भीषण गर्मी का कहर लेकर आ रहा अल-नीनो, मई से दिखेगा असर; WMO का अलर्ट

दुनियाभर में मौसम को प्रभावित करने वाली घटना अल-नीनो एक बार फिर सक्रिय होने की ओर बढ़ रही है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने चेतावनी दी है कि मई से जुलाई के बीच अल-नीनो की स्थिति विकसित हो सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इसका असर भारत सहित पूरे दक्षिण एशिया पर पड़ेगा, जिससे तापमान में तेज बढ़ोतरी और भीषण गर्मी की स्थिति बन सकती है।
अल-नीनो के प्रभाव से मानसून पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे बारिश में कमी और सूखे जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
मौसम विभाग और वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।