गाजीपुर: हाउस टैक्स वृद्धि वापस होने पर व्यापारियों में खुशी, बैठक में सरकार के फैसले का स्वागत

गाजीपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के कान्हा हवेली में जिला अध्यक्ष प्रकाश केशरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में बढ़े हुए हाउस टैक्स को तत्काल प्रभाव से वापस लेने के निर्णय का जोरदार स्वागत किया गया।
व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले को व्यापार हित में बड़ा कदम बताते हुए इसे संगठन की जीत करार दिया। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने कहा कि यह निर्णय आम जनता और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत देने वाला है।
जिला महामंत्री प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के प्रयासों और दबाव के चलते सरकार ने यह सराहनीय निर्णय लिया है। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष सुप्रोतीम बागची ने किया।
इस अवसर पर जिला युवा अध्यक्ष सुधीर केशरी, गोपाल जी चौरसिया, मधु विश्वकर्मा, विशाल चौरसिया, कमरूजमा अंसारी, नगर महामंत्री आकाशदीप, अभिषेक गुप्ता, सलीम अंसारी, नगर कोषाध्यक्ष अब्दुल फैजान, सोनू गुप्ता, राजेश गुप्ता, रिंकू अग्रवाल, गोपाल जी वर्मा, निखिल गुप्ता, अभिलाष वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।