बिजनौर: शेरकोट में तंत्र-मंत्र के नाम पर 5.20 लाख की ठगी, आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार


बिजनौर। थाना शेरकोट क्षेत्र के मोहल्ला नौंधना में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम नामक तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है, जो कई वर्षों से लोगों को डराकर और ब्लैकमेल कर ठगी कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित सलीम अहमद से तंत्र विद्या और ताबीज के नाम पर करीब 5.20 लाख रुपये ऐंठ लिए। वह लोगों को झाड़-फूंक के जरिए समस्या दूर करने का झांसा देता था और पैसे न देने पर तंत्र विद्या से नुकसान और बर्बादी की धमकी देता था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की ठगी का नेटवर्क चला रहा था और कई लोग उसके निशाने पर थे। पुलिस ने उसके कब्जे से कुछ सामान भी बरामद किया है।
थाना शेरकोट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights