संतकबीरनगर में मदरसे पर चला बुलडोजर, विदेशी फंडिंग के आरोप


संतकबीरनगर। जिले में प्रशासन ने एक मदरसे पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। बताया जा रहा है कि इस परिसर में करीब 25–30 कमरे बने थे, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, निर्माण को लेकर अनियमितताओं और विदेशी फंडिंग से बनाए जाने के आरोप सामने आए थे। इसी आधार पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार की गई है और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। वहीं, मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा और हलचल बनी हुई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights