मेरठ: 10 हजार की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

मेरठ। पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने सब-इंस्पेक्टर क्षेत्रपाल सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सब-इंस्पेक्टर एक मामले में कार्रवाई के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और उसे रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई है। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights