गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आज, दिल्ली से प्रयागराज का सफर होगा आसान


हरदोई/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई से किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से प्रयागराज के बीच यात्रा काफी सुगम और तेज हो जाएगी।
नई सुविधा के तहत अब लोग सुबह दिल्ली से प्रयागराज के लिए रवाना होकर शाम तक वापस लौट सकेंगे। इससे यात्रियों का समय बचेगा और आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा।
गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत और हरियाणा के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के कई जिलों को जोड़ते हुए आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा।
सरकार का मानना है कि इस परियोजना से न केवल परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights