मिर्जापुर में पुलिस चौकी के अंदर हंगामा, सिपाही और दरोगा से मारपीट


उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। एक मामूली सड़क हादसे के बाद मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के अंदर ही सिपाही और दरोगा के साथ मारपीट कर दी।
जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा की टक्कर के बाद पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लेकर आई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक सिपाही ने किसी का मोबाइल छीन लिया, जिससे वहां मौजूद लोग भड़क गए।
देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और नाराज लोगों ने सिपाही व चौकी इंचार्ज को थप्पड़ और घूंसे मार दिए। इस दौरान उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई। चौकी के अंदर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इस घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights