वाराणसी में आमने-सामने बाइक टक्कर, दो युवकों की मौत


वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी गांव के पास बाईपास सर्विस रोड पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार में आमने-सामने टकराई दो बाइकों की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान आलोक श्रीवास्तव (27) निवासी खुरमावाद, थाना चिनारी, जिला रोहतास (बिहार) और राहुल उर्फ काजू पटेल (25) निवासी अखरी, वाराणसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights