अस्पताल चौकी में घुसकर पुलिस पर हमला, पिस्टल लहराकर दी जान से मारने की धमकी


मिर्ज़ापुर। जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।
मौके पर मौजूद दरोगा के अनुसार, हमलावर अचानक चौकी में घुसे और माहौल को बेकाबू कर दिया। आरोप है कि एक हमलावर के पास पिस्टल भी थी, जिसे वह लहराते हुए पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। अचानक हुए इस हमले से चौकी में अफरातफरी मच गई और पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 4 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights