बंगाल चुनाव पर सट्टा बाजार का बड़ा यू-टर्न, BJP आगे बताई गई

कोलकाता/फलोदी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान ने तस्वीर को अचानक बदल दिया है।
नए अनुमान के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को 150 से 152 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 137 से 140 सीटों के बीच रहने का अनुमान जताया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले सट्टा बाजार का रुझान तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में माना जा रहा था, लेकिन अब अचानक यह ट्रेंड पलटता नजर आ रहा है। इस बदलाव के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि, यह सिर्फ सट्टा बाजार के अनुमान हैं और इनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती। वास्तविक तस्वीर तो चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही साफ होगी।