वृंदावन में प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी


मथुरा। वृंदावन के थाना क्षेत्र स्थित पानीघाट की दुर्गा परम कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक किराए के मकान में युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की पहचान राधिका (28) और सुभाष ठाकुर (30) निवासी छाता के रूप में की। मामले की जानकारी अलीगढ़ निवासी अनीता देवी ने दी, जिन्होंने बताया कि उनकी बहन राधिका और एक युवक का शव कमरे में पड़ा है।
पुलिस के अनुसार, राधिका पिछले करीब 10 वर्षों से वृंदावन में किराए के मकान में रह रही थी। उसका पहले विवाह हुआ था, लेकिन बाद में तलाक हो गया। इसी दौरान उसकी सुभाष ठाकुर से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने कथित रूप से युवती का दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights