भारत ने विदेशों से तेजी से मंगाया सोना, 6 महीने में 104 टन वापसी

i
नई दिल्ली। भारत अपने स्वर्ण भंडार को लेकर बड़ी रणनीतिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक की ताजा रिपोर्ट (अक्टूबर 2025–मार्च 2026) के अनुसार देश का बड़ा हिस्सा अब विदेशों से वापस लाकर भारत में ही सुरक्षित रखा जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के कुल 880.52 टन सोने में से करीब 77% यानी लगभग 680 टन सोना अब देश के भीतर रखा गया है। जबकि 197.67 टन सोना अभी भी Bank of England और Bank for International Settlements के पास सुरक्षित है।
पिछले सिर्फ 6 महीनों में ही भारत ने 104.23 टन सोना विदेशों से वापस मंगाया है, जो इस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव वैश्विक अनिश्चितताओं से जुड़ा है। रूस-यूक्रेन युद्ध और अफगानिस्तान के विदेशी भंडार फ्रीज होने जैसी घटनाओं के बाद कई देशों के केंद्रीय बैंक अब सोने को सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि रणनीतिक सुरक्षा के रूप में देखने लगे हैं।
इसी का असर है कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़कर 16.7% तक पहुंच गई है। पहले जहां लंदन और न्यूयॉर्क जैसे वैश्विक वित्तीय केंद्रों में सोना रखना ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता था, वहीं अब देश के भीतर भंडारण को प्राथमिकता दी जा रही है।
यह कदम भारत की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights