दिल्ली: ग्रीन पार्क में जज ने की आत्महत्या, बाथरूम में मिला शव

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में एक जज द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा (30) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनात थे। उनका शव उनके आवास के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।