मुरादाबाद: बिजली विभाग के अधिकारी पर कर्मचारी को ‘मुर्गा’ बनाने का आरोप


मुरादाबाद। जिले में बिजली विभाग के एक अधिकारी पर कर्मचारी के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि एसडीओ आरएन राठौर ने मीटर रीडर मकसूद को कथित तौर पर ‘मुर्गा’ बनाकर दंडित किया।
जानकारी के अनुसार, अधिकारी को संदेह था कि कर्मचारी मीटर रीडिंग में हेराफेरी कर रहा है। इसी शक के आधार पर उसके साथ यह व्यवहार किया गया।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर जांच की मांग उठ रही है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights