लखनऊ: ‘दो स्टूलों से कुर्सी नहीं बनती’—अखिलेश यादव का तंज, सियासत गरमाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए तंज और बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी हलचल बढ़ा दी है।
अखिलेश यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रील साझा करते हुए बैकग्राउंड में “दुनिया के ठगों से बचना जरा…” गाना लगाया और लिखा—“दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती।” उनके इस बयान को प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर तंज के रूप में देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह टिप्पणी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर की गई है, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए इस तरह के प्रतीकात्मक हमले अब सियासत का नया ट्रेंड बनते जा रहे हैं, जहां सीधे आरोपों की बजाय तंज और इशारों में संदेश दिया जा रहा है।