बुलंदशहर: उगाही के आरोप में थाना सिकंदराबाद के 7 पुलिसकर्मी निलंबित


बुलंदशहर। जनपद के थाना सिकंदराबाद में तैनात पुलिसकर्मियों पर निर्दोष लोगों को पकड़कर उगाही करने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। कलानिधि नैथानी ने सख्त कदम उठाते हुए तीन अधिकारियों सहित कुल सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर नीरज मलिक (थानेदार), सीनियर इंस्पेक्टर अरुण कुमार, चौकी इंचार्ज (जेल) अमित कुमार के साथ सिपाही योगेश कुमार, प्रवेश बैंसला, सुमित कुमार और विपुल कुमार शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि वे निर्दोष लोगों को पकड़कर उनसे अवैध वसूली करते थे। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विभागीय जांच जारी है और दोष सिद्ध होने पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights