पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर की शोक सभा

पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर की शोक सभा

जौनपुर।    यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जौनपुर इकाई की एक आवश्यक बैठक सुश्री मनोकामना राय जिला सूचना अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में हुई। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने किया।

बैठक में जनपद के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय संतोष श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और स्वर्गीय संतोष श्रीवास्तव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर पत्रकारों ने प्रकाश डाला। पत्रकारों ने स्वर्गीय श्रीवास्तव के निधन को पत्रकारिता जगत की अपूर्णिय क्षति बताया।

इस अवसर पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनेक पत्रकारों ने शोक सभा में भाग लिया ।इस अवसर पर शशि राज सिन्हा, संजय चौरसिया, जुबेर अहमद राजन सिंह, उमेश गुप्ता, प्रेम प्रकाश मिश्रा ,राजेश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पांडे, अजीत चक्रवर्ती ,अजीत सिंह, रियाजुल हक, संजय शुक्ला, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक पांडे संतोष कुमार सोंथालिया महामंत्री, आदर्श कुमार संपादक डॉ यशवंत कुमार गुप्ता ,भोला विश्वकर्मा, वीरेंद्र पांडे अजय पांडे ,संतोष कुमार निषाद, संजय मिश्रा , परेश सिन्हा ,संजय कुमार सिंह ,प्रमोद कुमार सिंह अरुण कुमार यादव ,दीपक चिटकारिया , चंद्र प्रकाश तिवारी ,मनीष गुप्ता ,जावेद हसन रिजवी, दीपक मिश्रा ,सुधीर सिंह ,शब्बीर हैदर, आशुतोष अस्थाना ,शिव कुमार गुप्ता सहित अनेक पत्रकार शोक सभा में भाग लिया

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights