नागपुर में भीषण आग, 500 से ज्यादा पुरानी कारें जलकर राख


महाराष्ट्र के नागपुर जिले के खैरी गांव स्थित पुरानी कारों के एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई।
आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि हादसे में 500 से अधिक पुरानी कारें जलकर खाक हो गईं। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights